नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच वैश्विक बाजार में तेल के दाम स्थिर रखने के लिए अमेरिका ने एक महीने रूसी और ईरानी तेल खरीदने की छूट दी थी। अब अमेरिका ने इस छूट को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। अमेरिकी वित्त मंत्री ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रूसी तेल खरीद की छूट 11 अप्रैल को खत्म हो चुकी है, जबकि ईरानी तेल खरीद के ऊपर मिली छूट 19 अप्रैल को खत्म हो जाएगी। इसे आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। बेसेंट ने कहा, "हम रूसी तेल पर दिए जा रहे सामान्य छूट का नवीनीकरण नहीं करेंगे। रूस के अलावा ईरान के तेल पर भी अब छूट नहीं दी जाएगी। यह छूट केवल उस कच्चे तेल के लिए थी, जो पहले से ही समुद्र में टैंकरों में भरा हुआ था। एक महीने के समय में इसका उपयोग हो चुका है।"अमेरिकी छूट का वैश्विक बाजार पर क्या हुआ असर? ईरान के ऊप...