मुरादाबाद, अप्रैल 12 -- रुस्तमनगर सहसपुर में आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। रुस्तम नगर सहसपुर में ब्लॉक के पास रहने वाले मोहम्मद शफी और उनके भाई मोहम्मद सफीक बुनकर कारोबारी हैं। शफी का एक मकान गांव में बना हुआ है, मोहम्मद शफी की पत्नी शाइस्ता गैस के चूल्हे पर चाय बना रही थी। चाय बनाने के बाद गैस बंद करके बाहर आई, तभी अचानक कमरे में आग की लपटें निकलने लगी और सिलेंडर में भी आग पकड़ ली। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और गीला कपड़ा और बालू डालकर सिलेंडर की आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग बुझाने के प्रयास में महिला शाईस्ता और उसके भतीजे वसीम आंशिक रूप से झुलस गए। इसके अलावा घर में 48000 की नकदी भी रखी हुई थी। वह भी जलकर खाक हो गई। इस मामले की सूचना तहसील प्रश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.