रामपुर, अप्रैल 11 -- रूस में सेना के प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले युवक शावेद के गांव फतेहगंज स्थित घर पर स्वार-टांडा विधानसभा के विधायक शफीक अहमद अंसारी पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक ने मृतक के पिता दूल्हे हसन को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के रुप में चेक दिया। उन्होंने कहा कि शावेद की मौत अत्यंत दुखद है और सरकार से भी पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि फतेहगंज गांव निवासी शावेद की रूस में सेना के प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी। विधायक ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने और पीड़ित परिवार को उचित सहायता दिलाने की मांग की है। वहीं, क्षेत्रीय लोगों ने भी परिवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.