नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- भारतीय नागरिकों को रूस की सेना में भर्ती किए जाने की खबरें लगातार आ रही हैं। इन रिपोर्टों के बीच केंद्र सरकार ने एक बार फिर लोगों को सख्त सलाह दी है कि वे पैसे के लालच में आकर विदेश, खासकर रूस में सेना की नौकरी का कोई भी ऑफर स्वीकार न करें। अनजान लोगों के नौकरी दिलाने के वादे पर भरोसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को रूस यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए नया परामर्श जारी किया। मंत्रालय ने साफ कहा कि कुछ भारतीय नागरिक खुद अपनी मर्जी से रूसी सेना में शामिल होने के मौके खोज रहे हैं। सरकार पहले भी कई बार इस बारे में चेतावनी दे चुकी है, फिर भी कुछ लोग इस रास्ते पर चल रहे हैं।लालच में न फंसे लोग मंत्रालय के अनुसार, पिछले कुछ समय से लगातार खबरें मिल रही हैं कि भारतीय नागरिक रूसी सेना में भर्ती हो ...