रूसी सेना में भारतीयों की पहचान कर उन्हें वापस भेजा जाएगा
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- रूस की सेना में कार्य कर रहे भारतीयों की पहचान की जा रही है ताकि उन्हें वापस भारत भेजा जा सके। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, कम से कम दो दर्जन भारतीय अभी भी रूस की सेना में कार्य कर रहे हैं जबकि 51 लोगों की मौत हुई। हालांकि 139 से ज्यादा लोगों को सकुशल वापस लाया गया। पेस्कोव ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जो भी भारतीय रूस की सेना में कार्य कर रहें उन्हें वापस भारत भेजा जाएगा। इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए। एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने कहा जिन भारतीयों की मौत हुई थी और पहचान नही हो पाई उनके डीएनए से पहचान स्थापित करने के प्रयास हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.