नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- भारत की तमाम आपत्ति के बाद भी रूस की सेना में भारतीयों की भर्ती रुकी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब भी रूस की सेना में कम से कम 44 भारतीय काम कर रहे हैं। भारत सरकार ने रूस से उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने इस मामले को मॉस्को के साथ उठाया है और उनसे रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती रोकने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'पिछले कुछ महीनों में, हमें कई भारतीय नागरिकों के रूसी सेना में भर्ती होने की सूचना मिली है।' उन्होंने अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ''हमारी जानकारी के अनुसार, वर्तमान में 44 भारतीय नागरिक रूस की सेना में सेवारत हैं।' भारतीय अधिकारियों ने सितंबर में कहा था कि रूसी सेना में 27 भारतीय सेवारत हैं। जायसवाल ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.