मेरठ, मार्च 24 -- भारत और रूस के बीच गहरे होते व्यापारिक और तकनीकी संबंधों की कड़ी में सोमवार को रूसी सरकार के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सकौती के पास मोहिनीपुर स्थित महलका बायोएनर्जी प्लांट का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे रूसी मंत्री सर्गेई चेरेमिन ने निरीक्षण के दौरान भारत के बढ़ते डिजिटलीकरण और आत्मनिर्भरता की प्रशंसा की। मंत्री सर्गेई चेरेमिन ने कहा कि बायो एनर्जी प्लांट जैसी इकाइयां भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही हैं। उन्होंने गीले कचरे से स्वच्छ ऊर्जा बनाने की भारतीय क्षमता को सराहा। रूसी प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस तकनीक से न केवल पर्यावरण स्वच्छ होगा, बल्कि किसानों को सस्ती और प्रभावी ऑर्गेनिक खाद उपलब्ध होगी, जिससे रसायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होगी।मंत्री ने संकेत दिया कि रूस की तकनीक और भारत ...