नैनीताल, अगस्त 18 -- नैनीताल, संवाददाता। सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई भारी बारिश से रूसी बाईपास पर बड़ी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे कई वाहन वहां फंस गए। पहाड़ी से लगातार गिरते मलबे से मौके पर हादसे का खतरा बढ़ गया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर जेसीबी की मदद से मलबा हटवाया और फंसे वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाला। हर बरसात में रूसी वन के समीप सड़क पर मलबा आने से यातायात प्रभावित होता है। सोमवार रात से शुरू हुई तेज बारिश के कारण रूसी बाईपास पर अचानक भारी मलबा आ गिरा। इसे पार करने की कोशिश में कई वाहन वहीं दलदल में फंस गए। यह भी पढ़ें- Nainital News: पाली गधेरा उफनाने से पांच घंटे ठप रहा बेतालघाट-रातीघाट मार्ग बारिश के दौरान लगातार मलबा गिरने से स्थिति और गंभीर हो गई। चालकों के काफी प्रयास के बाद भी जब वाहन नहीं निकले, तो व...