सहारनपुर, मार्च 25 -- सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने मेरठ में रूस से आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल से ऊर्जा, कृषि और ठोस अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन के विषयों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल मॉस्को के मेयर के साथ भारत दौरे पर है, जिसका नेतृत्व मंत्री सर्गेई चेरेमिन कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में भाग लेने के साथ मेरठ में चल रही परियोजनाओं का अवलोकन किया। इससे पहले वे बायोगैस प्लांट परिसर में आयोजित वैश्विक उत्कृष्टता सम्मेलन में भी शामिल हुए। महापौर ने स्वच्छ ऊर्जा, जैविक खेती और वेस्ट से ऊर्जा उत्पादन में प्रदेश के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को गीता भेंट कर 'वसुधैव कुटुंबकम' का संदेश साझा किया। इस दौरान व्लादिमीर प्लातोनोव, जॉर्ज अल-ज्राइकात, इगोर अलेक्सेव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.