वाराणसी, मार्च 1 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। बाबतपुर एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर हैदराबाद जाने के लिए पहुंचे रूस नागरिक के पास सैटेलाइट फोन मिला। सीआईएसएफ ने जांच के दौरान उसे पकड़ा। बाबतपुर पुलिस चौकी पर पूछताछ के बाद फोन जब्त कर उसे छोड़ दिया गया। सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) का रहने वाला दमित्री लुकीन कंस्ट्रक्शन का काम करता है। वह 16 सदस्यीय दल के साथ 21 फरवरी को दिल्ली से खजुराहो गया। 26 फरवरी को वह दल के साथ काशी पहुंचा। सभी सदस्य रविवार दोपहर 1.30 बजे इंडिगो के 6 ई 6227 विमान से हैदराबाद जाने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरलाइंस काउंटर से बोर्डिंग पास लेकर सभी लोग सिक्योरिटी होल्ड एरिया (एसएचए) में पहुंचे। यहां जांच के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने दमित्री लुकीन के हैंडबैग से सैटेलाइट फोन बरामद किया। उसकी यात्रा रद्द कर अन्य 15 रूसी नागरिको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.