नई दिल्ली, जून 3 -- अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच दुनिया के तेल और गैस बाजार से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को अमेरिकी कांग्रेस की सुनवाई के दौरान संकेत दिया कि अमेरिका रूसी तेल की खरीद पर दी गई अपनी प्रतिबंध छूट को जल्द से जल्द समाप्त करने की योजना बना रहा है। भारत उन प्रमुख देशों में शामिल रहा है जिसने इस अमेरिकी छूट का सबसे ज्यादा फायदा उठाया है, क्योंकि इसी छूट के चलते भारत को रूस से कच्चे तेल की खरीद दोबारा शुरू करने का मौका मिला था। मार्को रुबियो ने सीनेट की विदेश नीति समिति के सामने स्पष्ट किया कि रूसी तेल पर दी गई वर्तमान छूट सीमित समय के लिए थी। इसे केवल इसलिए लागू किया गया था ताकि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) की नाक...