नई दिल्ली, मार्च 6 -- अमेरिका द्वारा भारतीय रिफाइनरियों को रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिन की अस्थायी छूट की घोषणा किए जाने के बाद भाजपा ने शुक्रवार को इस घटनाक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रणनीतिक तेल कूटनीति की सफलता बताया और कहा कि यह भारत विरोधी राहुल गांधी और कांग्रेस के मुंह पर एक बड़ा तमाचा है। भाजपा ने कांग्रेस और गांधी पर तेल की कमी को लेकर फर्जी खबरें फैलाकर दहशत पैदा करने का भी आरोप लगाया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''राहुल गांधी और कांग्रेस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को रणनीतिक संयम और रणनीतिक स्पष्टता के साथ काम करते देखना पसंद नहीं है।'' ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बृहस्पतिवार को कहा, ''राष्ट्रपति (...