मुरादाबाद, फरवरी 19 -- रमजान का चांद दिखाई देते ही गुरुवार की शाम अल्लाह की इबादत करने के लिए मस्जिद व पवित्र स्थानो पर ताराबी पढ़ने व नमाज अदा करने के लिए भारी सख्या मे लोगो की भीड़ नजर आई तथा वहीं घरों मे महिलाओं और बच्चो ने कुरआन की तिलावत करनी शुरु कर दी तथा रोजा रखने के लिए लोगो के साथ बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए। नगर के मुहल्ला सादात निवासी मेंहदी नकवी के 9 वर्षीय बेटे रुशद अब्बास नकवी ने पहली बार पहला रोजा रखा जिससे उसके परिवार मे खुशी का महौल रहा। वहीं दूसरी ओर से रोजा इफ्तार के लिए बाज़ार में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.