हमीरपुर, अप्रैल 11 -- बिवांर, संवाददाता। मुस्करा ब्लॉक के रूरीपारा गांव में प्रस्तावित राजकीय हाईस्कूल का संचालन प्रारंभ हो गया है। राजकीय हाईस्कूल भवन निर्माण के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसी सत्र से क्षेत्र में राजकीय विद्यालय की स्थापना की गई है। इस राजकीय विद्यालय के प्रथम प्रधानाचार्य के रूप में योगेश कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विद्यालय के स्थाई भवन निर्माण प्रक्रिया पूर्ण होने तक यह विद्यालय अस्थाई रूप से जूनियर हाईस्कूल परिसर में संचालित किया जाएगा। प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा। इसके पहले कक्षा आठ उत्तीर्ण करने के बाद विद्यार्थियों को गांव से आठ किलोमीटर दूर ...