पीलीभीत, जून 20 -- बीसलपुर। विधिक सेवा प्राधिकरण ने शिविर लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के साथ साथ कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुये जागरूक किया। गांव रूरिया में प्राधिकरण से चलने वाली योजनाओं एवं बन स्टाफ सेंटर एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं एवं छत्रपूर्ति योजना 2014 के अंतर्गत एवं निशुल्क अधिवक्ता मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना महिलाओं के अधिकार एवं पुरुषों के अधिकार के एवं लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरज प्रकाश, पीएलवी तहसील से लेखपाल पृथ्वीराज सीएससी बीसलपुर से डा. ललिता रस्तोगी उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...