रूरा स्टेशन के टेलीकाम डिपार्टमेंट में तैनात था जयशंकर त्रिपाठी
कानपुर, अक्टूबर 6 -- रूरा, संवाददाता। यूपीपीएससी की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया युवक जयशंकर त्रिपाठी दिल्ली हावड़ा रेल लाइन के रूरा रेलवे स्टेशन के टेलीकाम डिपार्टमेंट में तैनात था। अपने सहयोगियों के प्रति भी उसका आचरण ठीक नहीं था। स्टाफ के लोगों की मानें तो वह कई बार दूसरों की जगह परीक्षा दे चुका है। रूरा स्टेशन पर तैनात टेक्नीशियन जयशंकर त्रिपाठी पुत्र प्रकाश त्रिपाठी मूल रूप से गोरखपुर के विकास नगर विस्तार का रहने वाला है। वो यहां करीब तीन वर्ष से तैनात है। उसके स्टॉफ के लोगों के मुताबिक उसका रवैया बेहद खराब था। वह दूसरों से हमेशा बदसलूकी की बातचीत करता था इस कारण सीधे तौर पर लोग उससे कम मतलब रखते थे। यहां के लोगों की मानें तो वह पहले भी वो कई प्रतियोगी परीक्षाओं में दूसरे की जगह परीक्षा दे चुका है,लेकिन इस बार व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.