कानपुर, मई 30 -- रूरा, संवाददाता। हमीरपुर में बीते गुरुवार की रात बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने और छह मजदूरों की मौत के बाद प्रशासनिक दावों की पोल खुलने लगी है। इसको लेकर हिन्दुस्तान ने क्षेत्र के जर्जर और संवेदनशील पुलों की हकीकत देखी तो रिंद नदी के पुल में दरार नजर आई। वहीं सेतु निगम ने उसे शटरिंग का निशान बताकर पुल सुरक्षित होने का दावा किया। यह भी पढ़ें- हमीरपुर पुल हादसे में ऐक्शन शुरू, कार्यदायी संस्था के मालिक समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्जपुल की स्थिति रूरा-शिवली मार्ग पर गहलों गांव के पास रिंद नदी पर बने पुल में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पुल के बीचों-बीच स्थित एक मुख्य पिलर में साफ तौर पर दरारें देखी गई हैं। क्षेत्रीय संपर्क के लिहाज से यह पुल बेहद महत्वपूर्ण है। करीब 8 वर्ष पूर्व सेतु निगम द्वारा इस पुल का नया निर्माण...