कानपुर, फरवरी 17 -- रूरा। थाना ग्राउंड रूरा में 801.50 लाख रुपये की लगात से दो मंजिले नए थाना भवन का निर्माण कराया जाएगा। प्रथम किश्त में चार करोड़ 76 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त होने के बाद मंगलवार को वैदिक मंत्रों के साथ भूमि पूजन कराया गया। इसके साथ ही भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी पुलिस आवास निगम को सौंपी गई है। वर्ष 1984 में पुलिसचौकी रूरा को थाने का दर्जा मिला था। इसके बाद चौकी के पुराने भवन में ही थाना संचालित हुआ था। इसके बाद 1986 में थाना कार्यालय व बैरक का निर्माण कराया गया। कार्यालय कक्ष में मालखाना व हवालात के अलावा उसके बगल में बैरक बनी हुई है। पिछले साल थाने के नए भवन के निर्माण के लिए प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा गया था। शासन की हरी झंडी मिलने के बाद 801.50 लाख की लगात वाले रूरा थाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.