कोडरमा, जनवरी 1 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोमचांच में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष राज की अध्यक्षता में रूरल हेल्थ प्रैक्टिशनरों (आरएचपी) के लिए वैक्टर जनित रोगों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला वीबीडी (वेक्टर बॉर्न डिजीज) कार्यालय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण जिला वीबीडी सलाहकार कृष्णकांत मणि, एफएलए शंभू कुमार तथा आईडीएसपी के अविनाश आनंद की टीम द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत अनौपचारिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू जैसी मच्छर जनित बीमारियों की सही पहचान, प्राथमिक उपचार, गलत दवाओं व स्टेरॉयड के उपयोग को कम करने तथा गंभीर मरीजों को समय पर सीएचसी या जिला अस्पताल रेफर करने की जानकारी देना था।...