मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- मिर्जापुर। ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कटरा कोतवाली के सदभावना नगर में वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि जिस तरह से बेखौफ बदमाशों ने मार्निंगवाक पर निकले अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या की है, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में अधिवक्ता समुदाय सुरक्षित नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि मुठभेड़ में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभी हत्याकाण्ड में शामिल दूसरा सहयोगी फरार है, इससे परिजन भयभीत हैं। उसको तत्काल गिरफ्तार करने के सा...