बगहा, मई 21 -- मैनाटाड़/इनरवा । एप्र।एसं अपने रूम से ही ई-शिक्षाकोष पर उपस्थिति दर्ज करने के मामले में अध्यापिका भारती सृष्टि से बीईओ नीरज कुमार ने स्पष्टीकरण मांग है। मामला प्रखंड मुख्यालय स्थित सरदार मंगल सिंह प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय प्लस टू का है। मामले में बीईओ श्री कुमार ने अध्यापिका भारती सृष्टि से जबाब तलब करते हुये कहा है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश प्रसाद यादव के द्वारा अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को लिखित सूचना दी गयी है कि आपके द्वारा ई शिक्षाकोष पर उपस्थिति अपने रूम से ही बनायी जाती है।और मनमाने ढंग से शिक्षक उपस्थिति पंजी में उपस्थिति विद्यालय आने के बाद बनायी जाती है। यह भी पढ़ें- रामपुर प्रखंड के 10 शिक्षकों से किया जवाबतलब एक ही साथ चेतना सत्र में भी विद्यालय परिवार के साथ आपकी ससमय सहभागिता नहीं पायी जाती है। यह कृ...