लखनऊ, मई 23 -- ऐतिहासिक रूमी दरवाजा पर गुरुवार देर रात एक अनाम फिल्म की शूटिंग उस समय विवादों में घिर गई, जब बिना अनुमति शूटिंग किए जाने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे क्रू के पास फिल्म शूटिंग जिलाधिकारी से अनुमति नहीं थी। इसकी सूचना मिलने पर ट्रस्ट के प्रॉपर्टी सुपरवाइजर एजाज रिजवी मौके पर पहुंचे और शूटिंग पर आपत्ति जताते हुए उसे तत्काल रोकने को कहा। बताया जा रहा है कि इस दौरान शूटिंग क्रू और ट्रस्ट अधिकारियों के बीच काफी देर तक बहस भी हुई। ट्रस्ट की ओर से स्पष्ट किया गया कि ऐतिहासिक धरोहरों और ट्रस्ट की संपत्तियों पर किसी भी प्रकार की शूटिंग या व्यावसायिक गतिविधि के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- ट्रस्ट की जमीनों पर काम नहीं रुका तो आन्दोलन: जवाद बिना अनुमति शूटिंग किए जाने को नियमो...