अमरोहा, फरवरी 5 -- अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव पचोकरा में बुधवार दोपहर हुई विवाहिता रूबी की हत्या प्रेम संबंध में की गई थी। पुलिस ने मामले में राशन डीलर बृजलाल समेत मौके से गिरफ्तार उसके हत्यारोपी बेटे धीरज के अलावा पत्नी व एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद देर रात घर पहुंचे मृतका के शव का अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी चल रही है। दो जातियों में तनावपूर्ण माहौल देखते हुए गांव में पुलिस बल व पीएसी तैनात है। हत्यारोपी धीरज का घर भी छावनी बना है। फरार अन्य हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी को लेकर दोबारा बवाल होने की आशंका में पुलिस अफसर भी दिन निकलते ही गांव पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव पचोकरा मेहरबान अली में बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे नरेंद्र स...