पटना, मार्च 25 -- रूबन मेमोरियल अस्पताल ने राज्य का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट कर एक मरीज को नया जीवन प्रदान किया है। इस जटिल सर्जरी में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को लिवर का हिस्सा दान कर मानवता और पारिवारिक समर्पण की मिसाल पेश की है। यह जटिल सर्जरी करीब 9 घंटे तक चली। रूबन मेमोरियल अस्पताल की ओर से बुधवार को प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी गई। लिवर एंड किडनी कंसल्टेंट डॉ. मिलिंद मंडवार और उनकी विशेषज्ञ टीम ने सफलतापूवर्क संपन्न किया। सर्जरी के बाद मरीज शीघ्र ही होश में आ गया। मरीज को 14 दिनों के भीतर डिस्चार्ज कर दिया गया। लिवर दान करने वाले को भी ऑपरेशन के छठे दिन छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह ने कहा कि यह सफलता बिहार में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की दिशा में एक बड़ा कदम है। रूबन अस्पताल हमेशा से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.