रूफटॉप सोलर संयंत्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जहानाबाद, जुलाई 10 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत यूएलए स्कीम के तहत भदासी निवासी एक लाभार्थी के आवास पर स्थापित 1.1 किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सोलर संयंत्र का जिलाधिकारी अमृषा बैंस ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता सोमनाथ पासवान सहित विद्युत विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना, विद्युत उत्पादन, नेट मीटरिंग व्यवस्था तथा लाभार्थी को प्राप्त हो रहे लाभों की विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण का उद्देश्य उन्होंने लाभार्थी से योजना के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभार्थियों के यहां गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सोलर संयंत्रों की स्थापन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.