पूर्णिया, जुलाई 15 -- रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए वर्षों से देखे जा रहे उच्च शिक्षा के सपने को बुधवार को नई उड़ान मिलने जा रही है। नवसृजित राजकीय डिग्री कॉलेज, रूपौली का उद्घाटन 15 जुलाई को बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। इसके साथ ही रूपौली प्रखंड में पहली बार स्थानीय स्तर पर स्नातक शिक्षा का विधिवत शुभारंभ होगा। बिरौली बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में संचालित होने जा रहे इस महाविद्यालय को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उद्घाटन समारोह में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, रूपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद एवं लोग मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- Purnia News: राजकीय डिग्री कॉलेज जलालगढ़ का उद्घाटन ...