पूर्णिया, मई 11 -- रूपौली, एक संवाददाता। सूबे में क्रांतिकारियों की धरती के नाम से प्रसिद्ध रूपौली में उच्च शिक्षा की मांग काफी लंबे समय से उठ रही थी कि क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज खोला जाए। रूपौली प्रारंभिक दौर से ही उच्च शिक्षा से वंचित रहा है। जबकि रूपौली अब नगर पंचायत का हिस्सा बन चुका है, तब भी यहां डिग्री कॉलेज की अनुपस्थिति लोगों को खटक रही थी। यहां के वाशिंदे शिक्षा के महत्व को काफी तवज्जो देते है। घर के खर्चे को काट कर बच्चों की शिक्षा पर खर्च करने में जरा सा भी हिचकिचाहट अभिभावकों को नहीं हो रही है। उनका कहना है कि रूपौली में एक डिग्री कॉलेज के बन जाने से जहां ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का सपना साकार होता हुआ नजर आएगा। वहीं अभिभावकों के आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। अभ...