हजारीबाग, फरवरी 6 -- हजारीबाग में चार साल पुराने रूपेश पांडेय हत्याकांड के तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। सजा गुरुवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने सुनाई। तीनों पर 10-10 हजार जुर्माना भी लगाया गया है। जिन तीन दोषियों के खिलाफ सजा सुनाई गई है, उनमें मो. असलम अंसारी उर्फ असलम उर्फ पप्पू मियां, मो. कैफ और मो. गुरफान शामिल है। अभियुक्तों को दो फरवरी को दोषी करार दिया गया था। फैसले के समय तीनों अभियुक्तों को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों पर हत्या, आपराधिक साजिश रचने समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा चल रहा था। सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से वरीय पीपी प्रियांशु सिंह ने 15 गवाहों को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया था। रूपेश पांडेय की मां उर्मिला पांडेय ने सीबीआई जांच के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.