पाकुड़, जुलाई 12 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। किशोर रूपेश की हत्या के बाद आरोपी दंपति महेश यादव व रीता देवी घर छोड़कर भाग गए थे। पुलिस जब दोनों को पूछताछ के लिए बुलाने उसके घर गई तो दोनों गायब मिले। गनीमत रही कि मृतक युवक के रिश्तेदार ने दोनों को पलनिया गांव के समीप पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों को टेम्पु के माध्यम से गांव लेकर आने लगे। हालांकि पुलिस ने तुरसाडीह पहुंच कर दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिसिया पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबुल किया है। मालूम हो कि दोनों आरोपियों की शादी करीब आठ महीने पहले ही हुई है। जानकारी के अनुसार रूपेश यादव (16) पेशे से हाईवा वाहन का खलासी था। युवक रात करीब 2 बजे अपने हाइवा वाहन से उतर गया। लेकिन घर नहीं पहुंचा। उसने ड्राइवर को कहा कि शीतपहाड़ी से पत्थर चिप्स लोडिंग करने के बाद वो फिर गाड़ी में चढ़ जाएगा। लेकिन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.