जहानाबाद, जनवरी 8 -- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत स्वरोजगार पर लिया गया सामूहिक निर्णय हुलासगंज, निज संवाददाता प्रखंड अंतर्गत तिरा पंचायत के रूपा बीघा गांव में वैष्णो जीविका महिला ग्राम संगठन की बैठक हुई। जिसमें गांव की सभी सदस्य महिलाएं उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान महिलाओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत प्रत्येक सदस्य अपने-अपने जीविकोपार्जन से जुड़ी गतिविधियों को सक्रिय रूप से अपनाएंगी, ताकि आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके। महिलाओं ने कहा कि स्वरोजगार के माध्यम से वे न केवल अपने परिवार की आय बढ़ाएंगी, बल्कि समाज में महिलाओं की सशक्त भूमिका को भी मजबूत करेंगी। इसके साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन की सभी सदस्याएं "पांच सूत्र" का पूर्ण रूप से पालन करना सुनिश्चित करेंगी,...