कोडरमा, अप्रैल 19 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रूपायडीह गांव में रविवार को आग लगने से एक गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, रेनू देवी पति सुखदेव सिंह के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में लगभग दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। बताया जाता है कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण रेनू देवी मोमबत्ती जलाकर खाना बना रही थीं। इसी दौरान जलती हुई मोमबत्ती नीचे गिर गई और उनकी साड़ी में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन सहित सभी आवश्यक सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने बताया कि वे बेहद गरीब परिवार से हैं और मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। घटना की सूचना मिल...