रूपापुर में आखिरकार कैद में आया दुर्लभ कस्तूरी बिलाव
वाराणसी, मई 31 -- मिर्जामुराद (वाराणसी)। रूपापुर स्थित एक कंपनी के परिसर में पिछले कई महीनों से कर्मचारियों के लिए दहशत बने वन्यजीव को रविवार को आखिरकार पकड़ लिया गया। वन विभाग और स्थानीय सर्प मित्र की संयुक्त टीम ने घंटों मशक्कत करने के बाद दुलर्भ कस्तूरी बिलाव (सिवेट कैट) का रेस्क्यू कर उसे पिंजरे में कैद कर लिया। कंपनी कर्मचारियों के अनुसार कस्तूरी बिलाव लंबे समय से परिसर में छिपा हुआ था। रात के समय बाहर निकलकर विभिन्न सामग्रियों को नुकसान पहुंचाता था। उसकी रहस्यमयी आवाज और अचानक दिखाई देने से कर्मचारियों में दहशत व्याप्त थी। कुछ दिन पूर्व एक कर्मचारी ने उसकी तस्वीर खींचकर वन विभाग को भेजी, जिसके बाद उसकी पहचान कस्तूरी बिलाव के रूप में हुई।
रेस्क्यू प्रयास वन विभाग उसे पकड़ने के प्रयास में लगा हुआ था। स्थानीय सर्प मित्र रतन गुप्ता की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.