रूपसा की प्रस्तुति ने बांधा समा, समर डांस वर्कशॉप का समापन
गोड्डा, जून 11 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। स्थानीय गोढ़ी चौक स्थित शुभदा विवाह भवन में गुरुकुल डांस एकेडमी द्वारा आयोजित दस दिवसीय समर डांस वर्कशॉप का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण डांस रियलिटी शो सुपर डांसर सीजन 3 की विजेता रूपसा बटब्याल रहीं। जैसे ही रूपसा मंच पर पहुंचीं, उनकी शानदार प्रस्तुति, ऊर्जा और नृत्य कौशल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने उनकी प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया। यह भी पढ़ें- वेस्टर्न डांस वर्कशॉप में नृत्य की तकनीकों को जानाकार्यक्रम का प्रारंभ समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीओ गोड्डा बैद्यनाथ उरांव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नृत्य और कला बच्चों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.