पटना, जून 20 -- रूपसपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अपार्टमेंट में दो दिनों के अंदर हुई एक करोड़ से अधिक की संपत्ति चोरी मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया। लेकिन चोरी गए जेवरात को बरामद नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस के पास दोनों घटनाओं का सीसीटीवी फुटेज है। थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार सिंह ने बताया कि सौभाग्य शर्मा पथ में सरयूग वामिका अपार्टमेंट में तीन फ्लैट का ताला तीन युवकों ने तोड़कर चोरी किया था। उक्त मामले में कंकड़बाग पुलिस के सहयोग से कदमकुआं निवासी एक आरोपी गंगा सागर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि अन्य दो साथी जेवरात वगैरह लेकर भाग गए हैं। यह भी पढ़ें- रायपुर में दिन दहाड़े मकाने के ताले तोड़कर लाखों की चोरी बता दें कि 11 जून की देर रात सौभाग्य शर्मा पथ में सरयूग वामिका अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 406, फ्लैट संख्या 307 और फ...