इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- इटावा। आरपीएफ ने ऑपरेशन अमानत के तहत बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस में एक यात्री का रुपयों और कीमती सामान से भरा बैग सुरक्षित बरामद कर उसे उसके असली मालिक को सौंप दिया। अपना खोया सामान वापस पाकर यात्री के चेहरे पर खुशी लौट आई और उसने रेल पुलिस का आभार व्यक्त किया। शनिवार रात आरपीएफ को सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 20941 बांद्रा टर्मिनस - गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस में एक यात्री अपना सफेद रंग का बैग भूल गया है। सूचना मिलते ही इटावा पोस्ट पर तैनात कांस्टेबल खेमराज मीणा अलर्ट हो गए। रात 8:15 बजे जैसे ही ट्रेन स्टेशन पहुंची, कांस्टेबल मीणा ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन में खोजबीन के बाद बैग को ट्रेन से उतारा और सुरक्षित पोस्ट पर जमा कराया। रविवार को यात्री उमाशंकर निवासी लालगंज जिला मिर्जापुर बैग लेने इटावा पोस्ट पहुंचे। एएसआई सच...