भदोही, मार्च 8 -- भदोही, संवाददाता। छह साल में रूपया दोगुना करने का लालच देकर 10 लाख रुपयों से ज्यादा नौ लोगों से पैसा ले लिया। वापस करने में हीला हवाली पर मामला ऊंज थाने पहुंचा। पुलिस ने दशरथपुर गांव निवासी गौरी शंकर शुक्ला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। ऊंज थाना क्षेत्र के बयांव, सहसीपुर निवासी धनेशपति पांडेय ने ऊंज थाने में तहरीर दिया। कहा कि गौरी शंकर शुक्ला से पहचान थी। उन्होंने मिर्जापुर की एक संस्था द्वारा छह साल में रुपया दोगुना करने की बात कहते हुए 50-50 हजार समेत कुल एक लाख रुपया जमा कराया था। छह साल व्यतीत होने के बाद जब पैसों की मांग की तो ना तो रुपया दिया और ना ही ब्रांड और रसीद कहां भुगतान होगा नहीं बताया। आरोप लगाया कि उनके अलावा घनश्याम, मनभावती, सत्येंद्र कुमार, नीलम, रीता, विमलेश, ताड़केश्वरनाथ, उपासना, ...