मैनपुरी, फरवरी 6 -- किशनी। ब्लॉक किशनी के प्राथमिक विद्यालय रूपपुर के विद्यार्थियों ने हाल ही में समान पक्षी विहार का शैक्षिक भ्रमण किया। यह भ्रमण विद्यार्थियों द्वारा निपुण लक्ष्य आंकलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। शासन की मंशा के अनुरूप बीते कई महीनों से विद्यार्थियों को उनकी दक्षता के अनुसार निपुण लक्ष्य आधारित शिक्षण दिया जा रहा था। डायट के प्रशिक्षुओं द्वारा प्राथमिक विद्यालय रूपपुर में विद्यार्थियों का आंकलन किया गया था। आंकलन में विद्यार्थियों के सराहनीय प्रदर्शन पर प्रधानाध्यापक शरद यादव ने उन्हें शैक्षिक भ्रमण पर ले जाने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा किया। शुक्रवार को बीईओ किशनी से अनुमति प्राप्त कर तथा अभिभावकों को सूचित करने के बाद विद्यार्थियों को समान पक्षी विहार ले जाया गया। बताया कि यह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.