रूपपुर कृपा में दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जून 20 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम रूपपुर कृपा में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने, चोट पहुंचाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहले पक्ष के अजय कुमार पुत्र पप्पू लाल निवासी रूपपुर कृपा ने थाना सुनगढ़ी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 19 जून को करीब साढ़े 11 बजे गांव के झांझनलाल, उसके पुत्र राजवीर, धर्मवीर और मोहित एक राय होकर लाठी-डंडे लेकर जितेंद्र के घर में मारपीट कर रहे थे। आरोप है कि जब अजय ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। अजय का कहना है कि राजवीर ने किसी धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किया, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.