शामली, अप्रैल 17 -- शामली। भारतीय किसान यूनियन प्रधान के पदाधिकारियों की एक बैठक शहर के बुढाना रोड स्थित एक कैंपस में आयोजित की गई। जिसमें कस्बा बनत के आर्यपुरी निवासी रूपन चौधरी एडवोकेट को सदस्य पद पर मनोनीत किया गया। शुक्रवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी चौधरी सन्नी निर्वाल ने कहा कि भाकियू प्रधान हमेशा से किसानों की लडाई लडता आ रहा है। आज किसान और मजदूर दोनों पररेशान है। जिनकी आवाज उठाना सभी का कर्तव्य है। इस दौरान उन्होने कस्बा बनत निवासी रूपन चौधरी को विधि प्रकोष्ठ का सदस्य मनोनीत किया गया। इस अवसर पर संजय निर्वाल, अमरिन्द सिंह, रवि गर्ग, प्रताप सिंह राठौर, वसील आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.