जामताड़ा, मई 13 -- मिहिजाम,प्रतिनिधि। राजनीतिक अस्थिरता और प्रशासनिक अनिश्चितता के दौर में रूपनारायणपुर के युवाओं ने इंसानियत और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए हिंदुस्तान केबल्स स्थित ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। जानकारी के अनुसार, वित्तीय संकट के कारण ओल्ड एज होम में रह रहे 55 बुजुर्गों के समक्ष भोजन और आवश्यक दवाइयों का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया था। राशन का भंडार तेजी से समाप्त हो रहा था और बुजुर्गों के बीच चिंता का माहौल था। स्थिति की जानकारी मिलते ही रूपनारायणपुर के पिठाकियारी स्थित सुकांता स्पोर्टिंग क्लब के सदस्य तुरंत ओल्ड एज होम पहुंचे। उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में क्षेत्र के युवा उनके साथ खड़े हैं। यह भी पढ़ें- खोरीमहुआ चौक पर राहगीरों के लिए पेयजल की व्यवस्...