जामताड़ा, मार्च 15 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। मिहिजाम थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका रूपनारायणपुर में रविवार को एक बहुमंजिला अपार्टमेंट में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इस घटना ने इलाके के 80 से अधिक बहुमंजिला इमारतों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह लगभग 8 बजे रूपनारायणपुर के हिंदुस्तान केबल्स रोड स्थित रूपसिनी अपार्टमेंट के चौथी मंजिल पर बने एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि फ्लैट में रहने वाली वृद्धा सतीरानी प्रमाणिक उस समय घर का काम कर रही थीं और रेडियो सुन रही थीं। तभी अचानक बिजली के बोर्ड से तेज आवाज आई, जलने की गंध और धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने नीचे रहने वाले पड़ोसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.