लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- भीरा थाना क्षेत्र के गांव रूपनपुरवा में गुरुवार की शाम दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो उनमें मारपीट हुई। महिलाओं समेत पांच लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया है। भीरा थाना क्षेत्र के गांव रूपनपुरवा में अंबेडकर की होर्डिंग लगाने को लेकर बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें तीन लोगों को हल्की चोट आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया था और दोनों पक्ष से एक-एक दो-दो लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया था। सभी को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई थी। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती का बैनर हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, हंगामा गुरुवार को बाइक निकालने को लेकर दोनों गुट आमने सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष की काजल पुत्री गोविंद, सुनीता पत्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.