संभल, अप्रैल 23 -- थाना क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी जग्गू में हॉरर किलिंग के चर्चित रूपजहां हत्याकांड में फरार आरोपियों के घर बुधवार को पुलिस ने ढ़ोल पिटवाकर मुनादी कराई और धारा 84 बीएनएसएस कुर्की नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अगर आरोपी की पुलिस की पकड़ में नहीं आए और कोर्ट में सरेंडर नहीं किया तो संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई होगी। गांव मतावली पट्टी जग्गू निवासी रूपजहां की 19 फरवरी की रात उसके भाई जाने आलम ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी और खुद ही पुलिस को फोन कर सूचना दी थी। पुलिस ने 20 फरवरी को हत्यारोपी जाने आलम व 26 फरवरी को उसके पिता नौशे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यह भी पढ़ें- ठगी के आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस इस हत्याकांड में बुधवार को पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी बॉबी और कुलदीप के घरों पर ढ़ोल पिटवाकर मुनादी करा...