संभल, फरवरी 26 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी जग्गू में 19 फरवरी की रात हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सात दिन बाद उसके पिता को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में वांछित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस टीम जुटी हैं। गांव मतावली पट्टी जग्गू निवासी रूपजहां की 19 फरवरी की रात उसके भाई जाने आलम ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी और खुद ही पुलिस को फोन कर सूचना दी थी। पुलिस ने 20 फरवरी को हत्यारोपी जाने आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवती की हत्या में शामिल उसके पिता नौसे अली को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। बता दें कि 17 फरवरी को मृतका रूपजहां प्रेम प्रसंग के चलते गांव निवासी शिवम सैनी के साथ चली गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.