संभल, मई 1 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी जग्गू में हॉरर किलिंग के चर्चित रूपजहां हत्याकांड में फरार आरोपियों के घर 22 अप्रैल को पुलिस ने ढ़ोल पिटवाकर मुनादी करा चुकी है और धारा 84 बीएनएसएस कुर्की नोटिस भी चस्पा किया जा चुका है लेकिन उसके बाद भी दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आरोपियों ने न ही कोर्ट में सरेंडर किया है। अब पुलिस जल्द आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करेगी। गांव मतावली पट्टी जग्गू निवासी रूपजहां की 19 फरवरी की रात उसके भाई जाने आलम ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी और खुद ही पुलिस को फोन कर सूचना दी थी। यह भी पढ़ें- घोड़थम्भा: मारपीट कांड में फरार आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार पुलिस ने 20 फरवरी को हत्यारोपी जाने आलम व 26 फरवरी को उसके पिता नौशे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस हत्याकांड में 22 अप...