रूपक के घर पर पसरा सन्नाटा, परिजन पटना रवाना
भागलपुर, अक्टूबर 7 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कमरगंज पंचायत के जहांगीरा गांव निवासी अर्जुन चौधरी के पुत्र रूपक कुमार उर्फ राज आर्या की मौत सिर में गोली लगने से पटना के बिक्रम में हो गई। परिजनों को सूचना मिलते ही वे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। गांव के घर पर कोई नहीं है। युवक की पत्नी महिला कांस्टेबल श्रुति कुमारी हैं, जो वहीं कार्यरत थीं। कहा जा रहा है कि पुलिस ने घटनास्थल से सरकारी रिवॉल्वर बरामद की है और मामले की जांच जारी है। घटना की खबर सुनते ही मां, पिता सहित कई परिजन बिक्रम के लिए रवाना हो गए। रूपक के घर सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई शव के घर आने का इंतजार कर रहा है। घर पर मौजूद रूपक के भतीजे ने बताया कि पत्नी सिपाही रक्षाबंधन पर घर आई थीं, उसके बाद ड्यूटी पर चली गईं। रूपक 18 सितंबर को पत्नी के पास बिक्रम गए थे और त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.