गाज़ियाबाद, मई 27 -- गाजियाबाद। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे स्पोर्ट्स सन शील मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दिल्ली ब्लूज क्लब ने रूपक अग्रवाल के खेल से एम टेन क्रिकेट एकेडमी को 68 रन से परास्त किया। बल्ले एवं गेंद से अहम योगदान देने के लिए रूपक अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दिल्ली ब्लूज क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और इसके जवाब में निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 263 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। रूपक अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 84 रन की पारी खेली। अर्णव ने 49 रन, नवनीत ने 33 रन बनाए। विपक्षी टीम की तरफ से विनय कुमार ने तीन विकेट झटके। 264 रन को हासिल करने उतरी एम टेन क्रिकेट एकेडमी की टीम विपक्षी गेंदबाजों के सामने 36.2 ओवर में मात्र 195 रन पर ही ढेर हो गई। आकाश भट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.