रूपकुंड और बेदनी बुग्याल के ट्रेकर्स का सफर होगा आसान
हल्द्वानी, मई 18 -- हल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध नंदादेवी राजजात यात्रा मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए बद्रीनाथ वन प्रभाग ने कमर कस ली है। यात्रा मार्ग के मुख्य पैदल रास्तों की मरम्मत का काम जल्द शुरू होने जा रहा है, जिससे हर साल यहां आने वाले हजारों ट्रेकर्स और श्रद्धालुओं का सफर काफी आसान हो जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार, इन ट्रैक रूट्स के सुधरने से मुख्य रूप से रूपकुंड और नंदा देवी राजजात मार्ग पर ट्रैकिंग करना बेहद सुगम होगा। विशेषकर, वाण से गैरोली पातल और पातर नचौनिया वाले ट्रैक दुरुस्त होने से रूपकुंड और बेदनी बुग्याल जाने वाले ट्रेकर्स को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा, स्थानीय निवासियों की बुग्यालों और ऊंचाई वाले चारागाहों तक पहुंच भी बेहतर हो सकेगी。 यह भी पढ़ें- नंदा देवी राजजात यात्रा से पहले गुड न्यूज, रूपकुंड-बेदनी बुग्याल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.