लखनऊ, जुलाई 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- बलरामपुर से गिरफ्तार पाकिस्तानी एजेंट के बारे में हर दिन हो रहे नए खुलासे एटीएस की छानबीन में नेपाल सीमा पर अवैध काल सेंटर चलाने वाले केरल निवासी समीर बाबू टीपी का जम्मू-कश्मीर कनेक्शन सामने आया है। आरोपी समीर बाबू बहराइच के रूपईडीहा कस्बे में जो लाज किराये पर चलाता था, उसका मकसद केवल पुलिस की नजरों से बचना था। लाज में जम्मू-कश्मीर के कुछ संदिग्ध आतंकियों की आवाजाही को लेकर पड़ताल तेज की गई है। आशंका है कि चीन के इशारे पर काम कर रहे समीर बाबू के तार आतंकी संगठनों से भी जुड़े रहे हैं। यह भी पढ़ें- एटीएस ने संदिग्ध आतंकियों से हुए लेनदेन की शुरू की जांचगिरफ्तारी और जांच एटीएस ने आरोपी समीर बाबू को 21 जून को नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया था। एटीएस अब उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर...