सहारनपुर, जनवरी 31 -- नगर स्थित ग्रीन फील्ड एकेडमी में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर आशीर्वाद वचन समारोह एवं भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन से हुई। हवन के उपरांत विद्यालय परिसर में फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के छात्रों को उपहार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विभिन्न उपाधियों की घोषणा की गई, जिसमें मिस जीएफए का खिताब खुशी राणा और मिस्टर जीएफए का खिताब चिराग पुंडीर को दिया गया। वहीं मिस फेयरवेल अन्नू और मिस्टर फेयरवेल रुद्र चुने गए। इसके अलावा कक्षा 12 के सभी विद्यार्थियों को अलग-अलग टैग देकर सम्मानित किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.